मनोरंजन

पति निक और बेटी मालती के साथ बीच टाइम एन्जॉय करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने काम के साथ-साथ अपने फैमिली के साथ भी काफी टाइम स्पेंड करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने संडे एन्जॉयमेंट की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में अभिनेत्री अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती के साथ कैलिफोर्निया के मालिबू बीच पर अपना संडे बिताती नजर आ रही हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती का चेहरा व्हाइट इमोजी से छिपा दिया है।

मालती येल्लो आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई तीसरी तस्वीर में उन्हें समंदर की लहरों के बीच देखा जा सकता है। वो अपनी गोद में मालती को भी ली हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन के जरिए बताया कि उन्होंने अपनी फैमिली के साथ संडे एन्जॉय किया। अब उनकी ये तस्वीरें उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रही है।

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने तस्वीरों को लाइक कर रेड हार्ट इमोजी शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट को अब तक नौ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा वोग मैगजीन के लिए अपना पहला फोटोशूट करवाई हैं।

Related Articles

Back to top button