टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

बसंत पंचमी के अवसर पर प्रियंका ने दादी इंदिरा को किया याद

बसंत पंचमी के अवसर पर प्रियंका ने दादी इंदिरा को किया याद

नई दिल्ली: देशभर में आज बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल माघ महीने में शुक्ल पक्ष को मनाए जाने वाले इस त्योहार के मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं अन्य राजनेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए ज्ञान की देवी मां सरस्वती से सबका कल्याण करने की कामना की।

इस मौके पर प्रियंका गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर बसंत पंचमी पर स्कूल के दिनों का एक किस्सा साझा किया।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा

“मेरी दादी इंदिरा जी स्कूल जाने से पहले हम दोनों की जेब में पीला रुमाल डाल देती थीं। आज भी उनकी परम्परा निभाते हुए मेरी मां सरसों के फूल मंगाकर घर में बसंत पंचमी के दिन सजाती हैं।” उन्होंने ज्ञान की देवी मां सरस्वती सबका कल्याण करने की प्रार्थना की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी लोगों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि बसंत पंचमी के पर्व पर मां सरस्वती की पूजा की जाती है। यह पर्व जीवन में ज्ञान और शिक्षा के महत्व को भी दर्शाता है।

[divider][/divider]

यह भी पढ़े: गुजरात में 19 साल बाद गोधरा कांड का मुख्य आरोपी रफीक हुसैन गिरफ्तार – Dastak Times

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button