उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने झोंकी पूरी ताकत, बारिश में भी जारी रखा प्रचार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है। पहले चरण के चुनाव में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार प्रचार में जुटी हुई है। यूपी चुनाव कांग्रेस के लिए कितना महत्वपूर्ण है इससे ही समझा जा सकता है कि, प्रियंका ने बारिश में भी प्रचार नहीं रोका और रोड शो करती रहीं।

दरअसल, प्रियंका आज बुलंदशहर की स्याना विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने पहुंची। प्रियंका गांधी जहां ट्रैक्टर पर बैठकर प्रचार कर रही थी। तभी वहां बारिश शुरू हो गई, लेकिन प्रियंका ने तेज बारिश में भी चुनाव प्रचार जारी रखा। कांग्रेस महासचिव को अपने बीच पाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वहां मौजूद लोगों में भारी उत्साह देखा गया। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक उनके आगे पीछे चल रहे थे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर मैदान में उतरी है। कांग्रेस ने 403 सीटों में से अभी तक 330 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है, जिसमे से करीब 40 प्रतिशत महिला है। ज्ञात हो कि, महासचिव प्रियंका गांधी ने आगामी चुनाव में 40 प्रतिशत सीट महिलाओं को देने की घोषणा की है।

कांग्रेस ने इस बार के चुनाव में महिला सुरक्षा को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया है। इसी मद्देनजर प्रियंका गांधी ने “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” कैंपेन पूरे राज्य में शुरू किया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार इसको लेकर राज्य भर में कार्यक्रम कर रहे हैं। चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देना इसी कैंपेन का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button