टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहली बार जुड़ेंगी प्रियंका गांधी, राहुल की जगह लेंगी हिस्सा

नई दिल्ली. जहां एक तरफ राहुल गांधी(Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) के बाद, चुनाव प्रचार के चलते फिलहाल ‘गुजरात’ (Gujarat) में है। वहीं अब प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Wadra) उनकी जगह इस यात्रा में पहली बार शामिल होंगी। वहीं भारत जोड़ो यात्रा कल दो दिनों के ब्रेक के बाद फिर से शुरू हो रही है।

फिलहाल यह यात्रा महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है। हालांकि, इसके पहले कर्नाटक में बतौर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कुछ देर के लिए यात्रा में शामिल हुईं थी। प्रियंका गांधी अब आगामी 4 दिनों तक इस यात्रा का हिस्सा बनीं रहेंगी। मामले पर जानकारी देते हुए, पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आज यानी मंगलवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, “भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज भी विश्राम का दिन है। कल यात्रा बुरहानपुर के पास मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वहां 4 दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी।”

बता दें कि, बीते 7 सितंबर से आरंभ हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अब तक प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुई थीं। वह बीते दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान में व्यस्त थीं। इसमें पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में इस यात्रा का हिस्सा बनी थीं और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी।

जानकारी दें कि, राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने बीते 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरुआत की थी। अब यह यात्रा 3570 किलोमीटर की दूरी तय करके श्रीनगर पहुंचेंगे और जहां पहुंचकर यह यात्रा संपन्न होगी।

Related Articles

Back to top button