पंजाबराष्ट्रीय

Punjab : भगवंत मान ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा विधायकों का समर्थन पत्र

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता भगवंत मान ने शनिवार सुबह राज्यपाल से मिलकर अपनी सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके पहले मान शुक्रवार की रात मोहाली में हुई विधायक दल की बैठक में विधायक दल के नेता चुने गये थे। शनिवार सुबह भगवंत मान राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के समक्ष अपने समर्थक विधायकों की सूची सौंपते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया। पंजाब में सरकार बनाने के लिए 59 विधायकों की जरूरत है। राज्य विधान सभा में आप के 92 विधायक चुने गये हैं। भगवंत मान ने राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र तथा विधायक दल का नेता चुने जाने का पत्र सौंपते हुए पंजाब में 16वीं विधानसभा के लिए नई सरकार के गठन का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उन्हें सरकार गठन की मंजूरी दे दी है। कार्यक्रम के मुताबिक, नई सरकार 16 मार्च को शपथ ग्रहण करेगी।

Related Articles

Back to top button