अन्तर्राष्ट्रीय

ऊर्जा संयंत्र से 20 हजार टन डीजल बहने के बाद पुतिन ने साइबेरिया में लगाया आपातकाल

मास्को (एजेंसी): रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया में आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह फैसला एक ऊर्जा संयंत्र भंडारण केन्द्र से लगभग 20 हजार टन डीजल बहने के बाद लिया है। यह घटना नॉरिल्स्क शहर के बाहरी इलाके में स्थित ऊर्जा संयंत्र में हुई, जो  मॉस्को से 2,900 किलोमीटर दूर है।

आंबरनया नदी में ईंधन के मिलने से रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार इस नदी से एक झील निकलती है, जो आगे चलकर एक अन्य नदी से मिल जाती है, जो पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील आर्कटिक महासागर की ओर जाती है।

Related Articles

Back to top button