राज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर बोले राहुल गांधी- नहीं लडूंगा चुनाव, दे डाली होने वाले नए प्रमुख को नसीहत

नई दिल्ली. दोपहर की बड़ी खबर के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज एक बार फिर मीडिया से बातचीत की। वहीं इस दौरान उन्होंने आगामी 17 अक्तूबर को होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आज अपनी चुप्पी भी तोड़ी है। उन्होंने आज ये भी कहा कि, “मैं अब भी अपने पुराने रुख पर कायम हूं और मैं चुनाव लड़ने नहीं जा रहा हूं।” गौरतलब है कि 2019 में लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हार के बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया था।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को पहले ही अपनी तरफ से नसीहत दे डाली। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है, यह एक वैचारिक पद और एक विश्वास प्रणाली भी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, जो कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष बनता है उसे याद रखना चाहिए कि वह विचारों के एक समूह, एक विश्वास प्रणाली और भारत के एक दृष्टिकोण का भी कांग्रेस के साथ प्रतिनिधित्व करता है।

इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा के बीच, आज राहुल गांधी ने BJP पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, BJP सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि, इस पर हमारा रुख साफ है।

Related Articles

Back to top button