राज्यराष्ट्रीय

हिमाचल से हटकर गुजरात में प्रचार करेंगे राहुल गांधी, जानिए कारण

नई दिल्‍ली : कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब इस समय महाराष्ट्र (Maharashtra) पहुंच चुकी है। राहुल (Rahul Gandhi) की इस यात्रा में कांग्रेस कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं, इसी बीच गुजरात चुनाव के प्रचार की भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पास जिम्‍मेदारी है।

आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) गुजरात में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 नवंबर को गुजरात में चुनाव प्रचार करने जाएंगे।

राहुल गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में ब्रेक के दौरान गुजरात का दौरा करेंगे! गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में 3570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। 20 नवंबर को यात्रा मध्यप्रदेश पहुंचेगी, हालांकि उनकी मप्र यात्रा में कुछ बदलाव भी किया गया है। अभी मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी 21 और 22 नवंबर को गुजरात मे प्रचार करने वाले हैं, खबर यह भी आ रही है कि राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश के चुनाव से हटकर गुजरात में प्रचार करने वाले हैं। बीजेपी नेता कई दिनों से राहुल गांधी के गुजरात चुनाव से दूरी को मुद्दा बनाये हुए थे। कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं के मुताबिक 21 और 22 नवंबर को राहुल गांधी गुजरात में चुनावी दौरे पर रहेंगे। यहां राहुल गांधी की यात्रा और गुजरात चुनाव प्रचार का पूरा शेड्यूल तय होगा।

हाल ही में मीडिया से बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि आप पूछेंगे कि गुजरात या हिमाचल चुनाव पर क्या असर पड़ेगा। इसका कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का किसी वोट बैंक से कोई लेना-देना नहीं है। इसका मकसद राजनीति से परे अलग है। यह राजनीतिक चोरों के खिलाफ राजनीतिक लोगों की यात्रा है।

उन्होंने कहा कि यात्रा एकजुटता को बढ़ावा देगी, इसने हमारी पार्टी को एकजुट किया है। इसका प्रभाव, यदि कोई है, तो 2024 के चुनावों में महसूस किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि 18 नवंबर को यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में एक भव्य जनसभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी रैली में मुख्य अतिथि होंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। वहीं, कांग्रेस राहुल गांधी देशभर में 3570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार न करने को लेकर राहुल गांधी लगातार बीजेपी नेताओं के निशाने पर थे, हालांकि, हिमाचल में प्रियंका गांधी समेत तमाम बड़े कांग्रेसी नेताओं ने कमान संभाल रखी थी। ऐसे में अब राहुल गांधी ने गुजरात में चुनाव प्रचार करने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button