राजनीति

‘पीके’ प्लान में राहुल-प्रियंका नही थे फेस, इसलिए कांग्रेस ने किया ‘आउट’!

देहरादून (गौरव ममगाईं)। कांग्रेस पार्टी देश के प्रसिध्द चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पार्टी रणनीतिकार बनाना चाहती थी, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि कांग्रेस पार्टी ने उनसे किनारा कर लिया।

दरअसल, इस मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने खुलकर अपनी बात रखी है। एक टीवी को दिये इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पार्टी नेतृत्व के सामने उन्होंने अपना प्रजेंटेशन दिया था। प्रशांत ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के लिए जो प्लान बनाया था, उसमें राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को मुख्य चेहरा न बनाने का सुझाव दिया गया था, लेकिन प्रशांत ने यह खुलासा नहीं किया कि उनके अनुसार किसके चेहरे पर कांग्रेस को ज्यादा चुनावी लाभ हो सकता है। प्रशांत के अनुसार, यदि उनका प्लान लागू किया जाये तो कांग्रेस पार्टी को राजनीतिक लाभ मिलने की अधिक संभावना बनेंगी। लेकिन, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने उनके प्लान को मानने से इनकार कर दिया। यह भी संभावना जताई जा रही हैं कि गांधी परिवार से बाहर का कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्लान भी कहीं प्रशांत किशोर का तो नहीं था।

  पीके के इस खुलासे के बाद ऐसी चर्चाएं शुरू होने लगी हैं कि गांधी परिवार कांग्रेस पार्टी से अपना नियंत्रण गंवाना नहीं चाहता है। इससे राहुल व प्रियंका का पार्टी में दबदबा कम होनी की आशंका पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने ने यह भी बताया कि उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को पहले ही बता दिया था कि 5 राज्यों में होने वाले चुनावों में कांग्रेस को बड़ी सफलता हाथ लगने की उम्मीद नहीं दिख रही है। वहीं, प्रशांत किशोर के इस खुलासे के बाद एक बार फिर भाजपा को बैठे बिठाये कांग्रेस को परिवारवाद पर घेरने का बड़ा मुद्दा मिल गया है। बता दें कि प्रशांत किशोर ने 2014 लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए रणनीति बनाई थी। इसके अलावा पीके बिहार के सीएम नीतीश कुमार व पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को भी चुनाव जीता चुके हैं।

Related Articles

Back to top button