राज्यराष्ट्रीय

राजस्थानः कांग्रेस के कद्दावर विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन

नई दिल्ली. इस समय की बड़ी खबर के अनुसार, आज कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के चूरू जिले के सरदाशहर से विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा (Bhanvar Lal Sharma) का दुखद निधन (Death) हो गया है। ख़बरों की मानें तो भंवरलाल शर्मा ने आज यानी रविवार सुबह जयपुर के SMS अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। बीते शनिवार शाम को ही उन्हें SMS अस्पताल भर्ती करवाया गया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस के कद्दावर नेता, भवंरलाल शर्मा बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। पहले उन्हें गुड़गांव के मदांता अस्पताल में भी भर्ती करवाया था, वहां से बाद में उन्हें छुट्टी मिल गई थी। उन्हें किडनी सहित और भी कई तरह की बीमारियां थीं। बीते शनिवार को तबीयत थोड़ी ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें SMSअस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उनका निधन हो गया है।

भवंरलाल शर्मा सरदारशहर से 7 बार विधायक रहे थे। वे 8 वीं से लेकर 12 वीं विधानसभा तक सरदारशहर से 5 बार लगातार विजयी हुए। वहीं वे कांग्रेस से पहले जनता पार्टी में रहे थे। भंवरलाल 1985 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद 1990 में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और विधानसभा में उप मुख्य सचेतक जैसे पदों पर भी वे आसीन रहे।

गौरतलब है कि, भवंरलाल शर्मा अपने 37 साल के अपने राजनीतिक करियर में हमेशा अपनी बेबाक और धाकड़ बयानबाजी के लिए पहचाने गए। उनका आम आदमी से जुड़ाव और खुलकर अपनी बात कहने के कारण भी उन्हें कई बार अनेकों परेशानी का भी सामना करना पड़ा। करीब आठ साल पहले कांग्रेस ने उन्हें राहुल गांधी को जोकर कहने पर उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Related Articles

Back to top button