मनोरंजन

राखी सावंत का आरोप, इस्लाम कबूलने पर भी नहीं अपना रहा आदिल का परिवार

मुंबई : बॉलीबुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इस समय अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग शादी की खबरों को लेकर चर्चा में है। राखी सावंत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर आदिल दुर्रानी संग निकाह की तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी, हालांकि पहले राखी सावंत द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को आदिल गलत बताते हुए कह रहे थे कि उन्होंने निकाह नहीं किया है, लेकिन बाद में काफी विवादों में घिर जाने के बाद आदिल दुर्रानी ने मान लिया था कि उन्होंने राखी सावंत संग शादी की है। आदिल दुर्रानी ने कहा था कि अभी राखी के लिए उनके परिवार तैयार नहीं हैं इसी वजह से वो इस शादी को छुपा रहे थे लेकिन अब इसे छुपाया नहीं जा सकता।

राखी सावंत ने ये भी बताया था कि आदिल दुर्रानी संग निकाह कर वो फातिमा गई हैं। जैसे ही राखी के धर्म बदलने की खबरें सामने आई तो लोग इसका कनेक्शन ‘लव जिहाद’ से जोड़कर देखने लगे। लोग सोशल मीडिया पर कह रहे थे कि राखी सावंत के साथ लव जिहाद किया गया है। अब खुद राखी सावंत ने उनके आदिल संग शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

राखी सावंत से जब ‘लव जिहाद’ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यहां सभी को अपनी मर्जी से धर्म चुनने की इजाजत है। ‘ये हिंदुस्तान है, तालिबान नहीं’। उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने से कोई दिक्कत नहीं है। आगे राखी सावंत ने लव जिहाद पर किसी भी तरह का कमेंट करने से इंकार कर दिया। खैर राखी ने तो लव जिहाद पर कोई भी बयान देने से इंकार कर दिया है लेकिन उनके फैंस यही कह रहे हैं कि आदिल दुर्रानी ने प्यार का बहाना कर राखी सावंत को लव जिहाद का शिकार बनाया है।

राखी सावंत ने बीते दिनों आदिल दुर्रानी पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें धोखा दे रहे हैं। राखी ने बताया था कि आदिल बिग बॉस मराठी की एक कंटेस्टेंट के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने आदिल के फोन में इसका सबूत भी देखा है। खैर आपको बता दें कि इस वक्त राखी सावंत अपनी मां को लेकर काफी परेशान है। राखी सावंत की मां कैंसर से जूझ रही है। राखी सावंत ने खुद इसकी जानकारी एक वीडियो शेयर कर दी कि उनकी मां इस वक्त अस्पताल में कैंसर का सामना कर रही है।

Related Articles

Back to top button