टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

रंजना प्रकाश देसाई नियुक्त हुईं भारतीय प्रेस परिषद की पहली महिला अध्यक्ष :

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 17 जून को  न्यायमूर्ति श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई को भारतीय प्रेस परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्रीमती जस्टिस देसाई उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं। रंजना देसाई  13 सितंबर, 2011 से 29 अक्टूबर, 2014 तक सुप्रीम कोर्ट में कार्यकाल से पहले, बांबे हाई कोर्ट की न्यायाधीश थीं। जस्टिस रंजना देसाई हाल ही में जम्मू और कश्मीर पर परिसीमन आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकीं हैं।

पीसीआइ अध्यक्ष का पद न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद (सेवानिवृत्त) का कार्यकाल पूरा होने के बाद पिछले नवंबर से खाली था। इसलिए पीसीआइ अध्यक्ष पद के लिए 72 वर्षीय न्यायमूर्ति देसाई के नाम को हाल ही में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पीसीआइ सदस्य प्रकाश दुबे की एक समिति ने मंजूरी दी थी।

भारतीय प्रेस परिषद भारत में प्रेस के मानकों को बनाए रखने और सुधार की स्वतंत्रता के संरक्षण के उद्देश्य से प्रथम प्रेस आयोग की सिफारिशों पर संसद द्वारा वर्ष 1966 में स्थापित किया गया था।

Related Articles

Back to top button