मनोरंजन

Ranveer Singh को मिला Sanjay Leela Bhansali का साथ, फिल्म ‘बैजू बावरा’ में दिखाई देंगे एक्टर

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। एक्टर की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप ही रही है। साल 2021 में एक्टर की 83 रिलीज हुई थी। इसके साल 2022 में जयेशभाई जोरदार और सर्कस आई थी। ये तीनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। इन फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद यशराज फिल्म्स ने रणवीर को कुछ समय के लिए साइन करने से मना कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य चोपड़ा के एक बहुत ही करीबी ने इस बात की जानकारी दी है, कि रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की अपकमिंग मूवी ‘बैजू बावरा’ में नजर आएंगे। रणवीर सिंह संजय के साथ पहले भी ‘पद्मावत’ के साथ कई सुपरहिट मूवीज में काम कर चुके हैं।

रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली की जोड़ी कई बार साथ आ चुकी है। ये शानदार जोड़ी जितनी बार भी साथ आई है, उतनी बार फिल्मी पर्दे पर धमाल मचा चुकी है। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि ये जोड़ी ‘बैजू बावरा’ में मिलकर कैसा धमाल मचाएगा। रणवीर सिहं और संजय लीला भंसाली के तमाम चाहने वाले इस खबर से काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा आदित्य चोपड़ा के करीबी ने ये भी कहा, ‘कौन कहता है कि यशराज बैनर रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करना चाहता है। आदित्य चोपड़ा आज भी रणवीर से बहुत प्यार करते हैं और रणवीर सिंह जल्द संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे। ये फिल्म उनके करियर की आइकोनिक फिल्मों में से एक होगी। सूत्र ने बताया कि कुछ लोगों का ये भी कहना है कि आदित्य ने रणवीर को बैजू बावरा से हटाने का सुझाव दिया था। लेकिन ये सच नहीं है। भंसाली इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ काम करेंगे।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर और आलिया करण जौहर की फिल्म राजा और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे। इस फिल्म से लंबे समय बाद करण जौहर बतौर डायरेक्टर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में जया बच्चन और शबाना आजमी और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में है।

Related Articles

Back to top button