टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीयस्वास्थ्य

महाराष्ट्र और केरल समेत देश के 6 राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले

महाराष्ट्र और केरल समेत देश के 6 राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ने का सिलसिला तेज हो रहा है। देश के विशेषकर छह राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात का समावेश है।

इन छह राज्यों में देश के 87.25 प्रतिशत नए मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को देश में कुल 15,510 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से आधा से ज्यादा मामले तो केवल महाराष्ट्र में ही दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में 8,293 और केरल में 3254 नए मामले सामने आए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक

देश के 84 प्रतिशत मामले सिर्फ 5 राज्यों में दर्ज किए गए हैं। वहीं 21 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में 1000 से कम एक्टिव मामले हैं। इनमें दादरा एवं नगर हवेली, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, चंडीगढ़, गोवा, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 106 लोगों की मौत हुई है। इनमें 86.79 प्रतिशत मौत पांच राज्यों में दर्ज की गई हैं, जिनमें महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल हैं।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढ़ें : – उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीने से दो की सोमवार सुबह मौत – Dastak Times

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button