दिल्लीराष्ट्रीय

पटपड़गंज विधानसभा सीट पर रविंद्र सिंह नेगी 18948 वोटों से आगे, AAP के उम्मीदवार पीछे

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। पटपड़गंज विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी, आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच है। इस बार आम आदमी पार्टी ने यहां से मशहूर शिक्षक अवध ओझा को मैदान में उतारा है। बीजेपी की ओर से रविंद्र सिंह नेगी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस से अनिल कुमार प्रत्याशी हैं।

पटपड़गंज विधानसभा का महत्व

पटपड़गंज विधानसभा सीट दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक है और यह उत्तर प्रदेश की सीमा के करीब स्थित है। यह सीट पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। पहले इस सीट से AAP के मनीष सिसोदिया दो बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन इस बार पार्टी ने अवध ओझा पर भरोसा जताया है।

LIVE UPDATES:

10:37 रविंद्र सिंह नेगी 18948 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं AAP के अवध ओझा 11719 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

09:38 AM: पहले राउंट की काउंटिंग खत्म हो चुकी है।

09:12 AM: AAP के अवध ओझा को पीछे छोड़ते हुए बीजेपी उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी 131 वोटों से आगे हैं।

09:08 AM: पटपड़गंज में भारतीय जनता पार्टी के रविंद्र सिंह नेगी ने लगातार बढ़त बनाई हुई है।

08:56 AM: दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं ने 60.92% और पुरुषों ने 60.21% मतदान किया।

08:35 AM: दिल्ली की 50 से ज्यादा सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं।

08:17 AM: बीजेपी के रविंद्र सिंह नेगी आगे चल रहे हैं, जबकि AAP के अवध ओझा पीछे हैं।

08:00 AM: वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और रुझान आने लगे हैं।

07:35 AM: पटपड़गंज विधानसभा सीट पर कुल 60.75% वोटिंग हुई।

07:30 AM: यहां मुकाबला कड़ा है। अवध ओझा एक नया और ऊर्जावान चेहरा हैं, जबकि रविंद्र सिंह नेगी इस क्षेत्र में पहले से जाने-पहचाने नेता हैं।

पिछले चुनावों का इतिहास

2020 विधानसभा चुनाव:

AAP के मनीष सिसोदिया को 70,163 वोट मिले थे और उन्होंने जीत दर्ज की थी।

बीजेपी के रविंद्र सिंह नेगी को 66,956 वोट मिले थे।

कांग्रेस के लक्ष्मण रावत को 2,802 वोट मिले थे।

2015 विधानसभा चुनाव:

मनीष सिसोदिया ने 75,477 वोट पाकर जीत हासिल की थी।

बीजेपी के विनोद कुमार बिन्नी को 46,716 वोट मिले थे।

कांग्रेस के अनिल कुमार को 16,260 वोट मिले थे।

पटपड़गंज क्षेत्र की जनसंख्या और साक्षरता दर

जनसंख्या (2001 के आंकड़ों के अनुसार): लगभग 34,409 लोग

पुरुष जनसंख्या: 55%

महिला जनसंख्या: 45%

औसत साक्षरता दर: 70%

पुरुष साक्षरता: 74%

महिला साक्षरता: 64%

Related Articles

Back to top button