उत्तराखंड

उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी! UP से MP भारी बारिश के आसार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली: देश भर में बारिश (Rain) का दौर जारी है। दिल्ली (Delhi) के साथ कई अन्य राज्यों में बाढ की चपेट में है। वहीं आज के लिए मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश (Heavy Rainfall) की भविष्यवाणी की है। IMD ने आज 15 जुलाई को पूरे राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट और 16 और 17 जुलाई को रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट मौसम अपडेट में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तरी हरियाणा, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

15 से 17 जुलाई के दौरान झारखंड में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश की संभावना है। 17 जुलाई को उत्तराखंड में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। 15 से 17 जुलाई के दौरान झारखंड में भी भारी बारिश होगी।

दिल्ली में एक बार फिर बारिश ने रफ्तार पकड़ लिया है। IMD ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई थी। इसके अलावा, सफदरजंग, लोधी रोड, रिज, आयानगर, पीतमपुरा, पूसा और जाफरपुर में भी बूंदाबांदी या हल्की बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा IMD ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल-माहे में गरज के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है. साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, मराठावाड़ा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ काफी व्यापक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ छिटपुट बारिश का अनुमान है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ और लक्षद्वीप में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है

Related Articles

Back to top button