कांवड़ यात्रा : विद्युत पोलों और उपकरणों पर लगाए जाएंगे रिफलेक्टिव टेप
कांवड़ यात्रा मार्ग पर लिकेज करंट की जॉच एवं परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं
Meerut News: कांवड़ यात्रा 2026 के निर्बाध और सुरक्षित संपन्न करने के लिए पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता ने सभी डिस्काम को जरूरी निर्देश दिए हैं। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पीवीवीएनएल एमडी ने अधिकारियों को दिए तैयारियों के निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि कांवड़ मार्ग में आने वाले विद्युत पोलों को इन्सुलेटिड शीट तथा उचित ऊंचाई तक कवर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्ग पर लिकेज करंट की जॉच एवं परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
कांवड़ यात्रा मार्ग पर प्लिन्थ पर रखें ट्रांसफार्मरों की मजबूत बैरीकेटिंग
कांवड़ यात्रा मार्ग पर प्लिन्थ पर रखें ट्रांसफार्मरों की मजबूत बैरीकेटिंग कराने और विद्युत लाईनों की सैगिंग की जांच कराने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आनलाइन जूम मीटिंग के दौरान कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर रोड कॉसिंग एवं कांवड़ शिविरों के निकट, रोड किनारे गुजरने वाली विद्युत लाईनों की ऊँचाई बढाने एवं गार्डिंग की व्यवस्था की जाए।
कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत उपयोग के लिए जरूरी लोगों को अस्थाई विभागीय संयोजन
कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत उपयोग के लिए जरूरी लोगों को अस्थाई विभागीय संयोजन अविलम्ब प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके लिए जिला प्रशासन की अनुमति एवं विद्युत सुरक्षा निदेशालय की एनओसी संबंधी कार्यवाही के बाद अस्थाई कनेक्शन दिए जाएंगे। एमडी रवीश गुप्ता ने सभी 14 जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कांवड़ मार्गों, मुख्य शिविरों एवं प्रमुख मंदिरों पर विशेष सुरक्षा, निरीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही की जाए। यात्रा मार्गों पर विद्युत व्यवस्था को पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार क्षेत्रों मे भ्रमण कर, विद्युत व्यवस्थाओं का निरीक्षण सुनिश्चित करें, कॉवड यात्रा के दौरान निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति हेतु सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाए जाऐं।
बिजली के खंभों का परीक्षण पहले किया जाए
एमडी द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जिन मार्गों से कांवड यात्राएं गुजरेगी या आयोजन होगे ऐसे मार्गों, स्थलों पर पडने वाले बिजली की खंभों की चेकिंग सुनिश्चित कर ली जाए। रात्रि के समय कांवड़ मार्ग पर विद्युत आपूर्ति में व्यवधान न हो, लोकल फॉल्ट को तत्काल अटेण्ड कर ठीक कर दिए जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि यात्रा मार्गों एवं कार्यक्रम स्थलों पर अस्थाई विद्युत संयोजन की मांग होती है तो अस्थाई संयोजन अविलम्ब प्रदान किया जाए।
कांवड़ यात्रा की संपूर्ण अवधि के दौरान लगातार, निगरानी रखी जाए तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए संबंधित विद्युत गैंग को सतर्क रखा जाए। एमडी ने कहा कि विद्युत निगम कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जा रहा है।



