अजब-गजबब्रेकिंगमध्य प्रदेश

8 साल तक पति-पत्नी बने रहे, मौत के बाद खुला राज दोनों थे युवक

सीहोर/भोपाल : पति-पत्नी की तरह जीवन जीने के लिए 2 युवकों ने शादी की और राज छुपाने बच्चा भी गोद लिया था। एक दिन रात में दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ, तो पत्नी ने आग लगा ली। पत्नी इस हादसे में झुलस गई और पति बचाने के लिए दौड़ा, तो वह भी बुरी तरह से झुलस गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, उससे लोग दंग रह गए हैं।

इस रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य का खुलासा हुआ है। पुलिस को प्राप्त महिला की पीएम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि वह महिला नहीं थी। पीएम रिपोर्ट से इन दोनों की हकीकत सामने आ गई है। दोनों युवक पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। जानकारी के अनुसार शुजालपुर निवासी एक युवक को कालापीपल भेसवा निवासी युवक से इश्क हो गया। 2012 में दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। पुरुष युवक के परिवार ने भी सहमति दी, जबकि महिला युवक का परिवार नहीं था। प्रेम विवाह के बाद दोनों सीहोर में रहने लगे। दो साल बाद परिवार वालों ने बच्चे के लिए दबाव बनाया, तो बड़ा है भाई का बेटा गोद ले लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि 11 अगस्त 2020 की रात को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद पत्नी ने खुद को आग लगा ली और बचाने के प्रयास में पति भी जल गया। दोनों को उपचार के लिए भोपाल भर्ती कराया गया, जहां 12 अगस्त को पत्नी और 16 अगस्त को पति की मौत इलाज के दौरान हो गई। दोनों की मौत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जब पुलिस के सामने आई तो सब दंग रह गए। पत्नी के रूप में रह रही महिला नहीं बल्कि पुरुष था। दोनों युवक पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे।

मामले में एएसपी समीर यादव ने बताया कि अगस्त महीने में एक घटना हुई थी, जिसमें देवकुंवर नाम की महिला जल गई थी, जिसको बचाने के प्रयास में उसका पति विक्रम सिंह मेवाड़ा भी जल गया था। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत के बाद दोनों की पीएम रिपोर्ट आई है। डॉक्टरों के मुताबिक उसमें जो महिला पत्नी बनकर रह रही थी, वो पुरुष ही था और 8 साल से यह लोग वैवाहिक जीवन जी रहे थे।

Related Articles

Back to top button