अपराध

छत्तीसगढ़ में इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, 2007 से थी सक्रिय

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने एक इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गट्टाकाल गांव में सुरक्षा बलों ने दशरी कोरसा उर्फ समीता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल और जिला बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था. दल ने बाद में गट्टाकाल गांव से महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया. नक्सली पर पांच लाख रुपये का इनाम है।

ये भी पढ़ें: अब तक विश्व में कोरोना संक्रमित तीन करोड़ 32 लाख 43 हजार लोग ठीक हुए

अधिकारियों ने बताया कि समिता 2007 में नक्सल आंदोलन से जुड़ी थी। उसे उत्तर बस्तर क्षेत्र में कई जिम्मेदारियां दी गई थी। गिरफ्तारी के दौरान वह किसकोड़ो एरिया कमेटी में सदस्य के रूप में सक्रिय थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला नक्सली के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, खदान क्षेत्र में वाहनों और मशीनों में आग लगाने और ग्रामीणों को प्रताड़ित करने समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button