मनोरंजन

Neetu Kapoor की सादगी के दीवाने हो गए थे ऋषि कपूर, शादी के बाद एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी इंडस्ट्री

मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर 8 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। आठ साल की उम्र से पर्दे पर एक्टिंग की शुरुआत करने वाली नीतू सिंह 70-80 को दशक में एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। उस दौर में नीतू का नाम बेहद खूबसूरत अदाकाराओं में शामिल था।

15 साल की उम्र में नीतू सिंह ने ‘रिक्शावाला’ फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इस फिल्म में नीतू के अपोजिट रणधीर कपूर थे। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद नीतू सिंह ने ‘यादों की बारात’ फिल्म में डांसर का किरदार निभाने का फैसला किया। इस फिल्म का ‘लेकर हम दीवाना दिल’ गाना सुपर डुपर हिट हुआ और नीतू के लिए लीड किरदारों के लिए लाइन लग गई।

नीतू ने ऋषि कपूर के साथ 11 फिल्मों में काम किया। नीतू ने महज 21 साल की उम्र में ऋषि कपूर से शादी कर ली थी। 13 अप्रैल 1979 को ऋषि कपूर से शादी करने के बाद नीतू ने अपना सारा ध्यान घर परिवार बनाने और बच्चे पालने में दिया। 70 और 80 के दशक में नीतू सिंह की जबरदस्त एक्टिंग का हर कोई दीवाना था।

कहते हैं कि नीतू सिंह को बचपन से डांस से खास लगाव था, ऐसे में उनकी मां ने बेटी को अभिनेत्री वैजयंती माला के डांस स्कूल में दाखिल करवा दिया था। यहीं एक्ट्रेस का डांस से इंप्रेस होकर वैजयंती माला ने अपनी फिल्म ‘सूरज’ में बाल कलाकार के रूप में पहली फिल्म दी थी। वैजयंती माला ने उन्हें डांस करना सिखाया था। इस दौर में स्क्रीन पर नीतू का नाम ‘बेबी नीतू’ या ‘बेबी सोनिया’ था।

नीतू और ऋषि की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इन दोनों की पहली मुलाकात ‘बॉबी’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई जहां पर नीतू दूसरी जगह किसी और फिल्म की शूटिंग कर रही थी। कहा जाता है कि नीतू की सादगी ऋषि को बहुत पसंद आई थी और वह अपना दिल उन्हें दे बैठे थे। कहा जाता है कि ‘जहरीला इंसान’ फिल्म’ के सेट पर ऋषि ने नीतू को बहुत परेशान किया था। सीन की शूटिंग के बाद ऋषि तुरंत विदेश चले गए थे। उसके बाद उन्हें टेलीग्राम करके प्यार का इजहार करते हुए कहा था ‘ये सिखड़ी बड़ी याद आती है’।

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से शादी के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। करीब शादी के 26 साल बाद नीतू पर्दे पर फिल्म लव आजकल में नजर आईं थीं। जिसके बाद नीतू कपूर की फिल्म जुग-जुग जियो में देखी गईं। जिसमें वो अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ नजर आईं थीं। इसके साथ ही नीतू डांस रिएलिटी शो को भी जज करते भी दिखीं।

Related Articles

Back to top button