उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

भारी बारिश से ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त, आवागमन तपोवन से मलेथा तक प्रतिबंधित

देहरादून: देश में हो रही लगातार बारिश से कई जिलों में लगातार भूस्खलन और सड़कें टूटने जैसी घटनाएं हो रही हैं ऐसे में टिहरी जिला अधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 58 में आवागमन तपोवन से मलेथा तक प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार विगत दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 (ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग) जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुआ है। जिससे हाईवे कई जगहों पर मलबा व बोल्डर आने, पुस्ते टूटने के से जन सामान्य के लिए यातायात सुरक्षित नहीं है।

ऐसी ऐसी दशा में हाईवे तपोवन से मलेथा तक पूर्ण रूप से आवागमन हेतु प्रतिबन्धित किया गया है। बताया कि शुक्रवार से स्थिति सामान्य होने तक राष्ट्रीय राजमार्ग तपोवन से मलेथा तक पूरी तरह सभी वाहनों के लिए यातायात हेतु तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्धित किया गया है। बताया कि जल्द ही वैकल्पिक मार्ग के लिए व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

Back to top button