अन्तर्राष्ट्रीय

रूसी सेना का दावा, सीमा पर मार गिराए यूक्रेन के 5 घुसपैठिए- अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत निकलने को कहा

नई दिल्ली: यूक्रेन और रूस के बीच बने तनाव के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। रूस ने कहा है कि उसकी सेना ने सीमा पार करने का प्रयास कर रहे यूक्रेन सशस्त्र बलों के दो युद्धक वाहनों को नष्ट कर दिया और पांच सैनिकों मार गिराया। उधर रूस-यूक्रेन के बीच हालात बिगड़ते देख अमेरिका ने यूक्रेन में रह रहे अपने नागरिकों को तुरंत वहां से निकलने की एडवाइजरी जारी की है।

दक्षिण सैन्य जिला प्रेस कार्यालय ने सोमवार को कहा, ‘सशस्त्र संघर्ष के दौरान, यूक्रेन की पैदल सेना के दो सैन्य वाहन यूक्रेन क्षेत्र से रूस की सीमा में घुस गए थे।” बयान के अनुसार संघर्ष के दौरान रूस की सीमा का उल्लंघन कर तोड़ फोड़ करने वालों के समूह के पांच सदस्य मारे गये। इस दौरान हुई गोलीबारी में रूस की संघीय सुरक्षा सेवा के सैनिक और सीमा प्रहरी घायल नहीं हुए है।

वहीं यूक्रेन ने रूसी चौकी पर गोलाबारी की किसी घटना की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है। उसने रूस के दावे को फर्जी बताते हुए ऐसे किसी भी हमले से इनकार किया। दोनों देशों के बीच यह बड़ी घटना तब सामने आई है, जब अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगी देश आरोप लगा रहे हैं कि रूस किसी झूठे आरोप की आड़ में यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

Related Articles

Back to top button