उत्तर प्रदेशप्रयागराजराज्यलखनऊ

सलिल सरोज को मिलेगा बेकल उत्साही सम्मान

सलिल सरोज को मिलेगा बेकल उत्साही सम्मान

लखनऊ: गुफ्तगू इस वर्ष का बेकल उत्साही सम्मान विजय प्रताप सिंह (मैनपुरी), मासूम रज़ा राशदी (गाजीपुर), डॉ. राकेश मिश्र ’तूफान‘ (वाराणसी), अनुराग मिश्र ’गैर‘ (लखनऊ), डॉ. रामावतार मेघवाल (कोटा, राजस्थान), सलिल सरोज (नई दिल्ली) और सागर होशियारपुरी (प्रयागराज) बेकल उत्साही सम्मान गुफ्तग संस्था द्वारा दिया जाता है। जो एक साहित्य की त्रैमासिक पात्रिका भी प्रकाशित करती है। जिसके संस्थापक स्व. पद्मश्री बेकल उत्साही थे।

यह सम्मान समरोह 20 दिसम्बर को दोपहर दो बजे हिन्दुस्तान एकेडेमी, सिविल लाइंस, प्रयागराज में आयोजित किया जायेगा।

‘गुफ्तगू’ हिन्दी त्रैमासिक पत्रिका जो पिछले 17 वर्षों से प्रकाशित हो रही है। पत्रिका में बेकल उत्साही, कैलाश गौतम, बशीर बद्र, गोपाल दास नीरज, निदा फाजली, वसीम बरेलवी, राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, सोम ठाकुर, यश मालवीय जैसे लोगों की रचनाएं प्रकाशित होती रही है।

यह भी पढ़े: कोरोना वायरस से रेशम को टूटने से बचाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 

पत्रिका के हर अंक में एक कवि या शायर पर 30 पेज का परिशिष्ट होता है, जिसमें उक्त कवि की 40-50 कविताओं के साथ उसका परिचय और उसकी कविताओं पर दो-तीन समीक्षात्म्क आलेख होते है। अब तक 46 लोगों के परिशिष्ट हम प्रकाशित कर चुके है।

इस पत्रिका के माध्यम से देश भर से चयनित महिला रचनाकारों को सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान और सीमा अपराजिता सम्मान दिया जाता है। साथ ही बेकल उत्साही सम्मान और पत्रकारों को कुलदीप नैयर सम्मान प्रत्येक वर्ष देते है। इसके अलावा 100 से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन गुफ्तगू पब्लिकेशन से कर चुके है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

 

Related Articles

Back to top button