टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

सतीश चंद्रा जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग के बने चेयरमैन

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में पूर्व आईएएस अधिकारी सतीशचंद्रा को जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है।  ​​वे 62 साल की उम्र होने तक पद पर बने रह सकेंगे। उनकी नियुक्ति पदभार लेने के दिनांक से मानी जाएगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के तहत विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए उनकी नियुक्ति पर मुहर लगाई है। सतीश चंद्रा साल 1986 के आंध्र प्रदेश कैडर के अधिकारी रहे हैं। वह मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। वे आंध्र प्रदेश में विशेष मुख्य सचिव, अतिरिक्त सचिव, रेजिडेंट कमिश्नर नई दिल्ली, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सहित कई प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके है।

वह सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। वह कुछ समय पहले सेवानिवृत्त हुए थे। बताते चलें कि जम्मू कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन पद पर तैनात वरिष्ठ अधिकारी बीआर शर्मा का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो गया था। उसके बाद सरकार ने कमीशन के सदस्य फारूक अहमद लोन को चेयरमैन का प्रभार सौंपा था। सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गत दिनों सर्च कमेटी का गठन किया था। 

Related Articles

Back to top button