राज्यराष्ट्रीय

दुनिया में बन रही नई व्यवस्थाओं को देखकर भारत का आत्मनिर्भर होना जरुरी : पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में बन रही नई व्यवस्थाओं को देखकर भारत का आत्मनिर्भर होना जरुरी है। उन्होंने संचार के क्षेत्र में विदेशों पर निर्भरता को भी कम से कम करने का आह्वान किया।पीएम ने कहा कि आम बजट 2022 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए जो प्रावधान किए हैं, वह बहुत महत्वपूर्ण हैं और इनका तेजी से क्रियान्वयन बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी सिर्फ एक अलग क्षेत्र नहीं है, क्योंकि यह डिजिटल अर्थव्यवस्था से जुड़ा और आधुनिक प्रौद्योगिकी पर आधारित है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी नागरिकों को सशक्त करने और देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रमुख आधार है। उन्होंने कहा कि आज ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका को आत्मनिर्भर बनाने की बात कहकर मेड इन अमेरिका’’ पर बहुत जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा, इसकारण हम जानते हैं, कि दुनिया में जो नई व्यवस्थाएं बन रही है, उसमें हमारे लिए भी बहुत आवश्यक है, कि हम आत्मनिर्भर बनें। इस बजट में उन चीजों पर बल दिया गया है। प्रधानमंत्री ने संचार के क्षेत्र में विदेशों पर निर्भरता को भी कम करने का आह्वान कर कहा कि देश का अपना मजबूत डेटा सुरक्षा ढांचा बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि संचार के क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकी लाने के लिए देश को अपने प्रयासों को और अधिक गति देने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button