स्पोर्ट्स

पाकिस्तानी गोलकीपर की ये हरकत देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी, सुनील छेत्री ने उठाया फायदा

नई दिल्ली : सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप में भारत ने बुधवार रात अपने कैंपेन का आगाज जीत के साथ किया। चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को टीम इंडिया ने सुनील छेत्री की गोल की हैट्रिक की मदद से 4-0 से धोया। इस मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी एक तरफ भारतीय कोच इगोर स्टीमाक से भिड़ते हुए दिखाई दिए, वहीं पड़ोसी मुल्क के गोलकीपर ने मैदान पर कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मैच के 10वें मिनट में गेंद पाकिस्तान के गिरफ्त में थी। यहां पाक गोलकीपर सकीफ हनीफ से बड़ी चूक हो गई। वह गेंद को सही ढंग से अपने प्लेयर को पास नहीं कर पाए जिसका फायदा सुनील छेत्री ने उठाया। पाकिस्तान के गोलकीपर की इस गलती का खामियाजा उन्हें गोल खाकर उठाना पड़ा। सुनील छेत्री ने इसी के साथ मैच का पहला गोल दागा। सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप में भारत ने बुधवार रात अपने कैंपेन का आगाज जीत के साथ किया। चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को टीम इंडिया ने सुनील छेत्री की गोल की हैट्रिक की मदद से 4-0 से धोया। इस मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी एक तरफ भारतीय कोच इगोर स्टीमाक से भिड़ते हुए दिखाई दिए, वहीं पड़ोसी मुल्क के गोलकीपर ने मैदान पर कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मैच के 10वें मिनट में गेंद पाकिस्तान के गिरफ्त में थी। यहां पाक गोलकीपर सकीफ हनीफ से बड़ी चूक हो गई। वह गेंद को सही ढंग से अपने प्लेयर को पास नहीं कर पाए जिसका फायदा सुनील छेत्री ने उठाया। पाकिस्तान के गोलकीपर की इस गलती का खामियाजा उन्हें गोल खाकर उठाना पड़ा। सुनील छेत्री ने इसी के साथ मैच का पहला गोल दागा।

छेत्री ने इस मैच में एक के बाद एक दनादन तीन गोल किए। इसी के साथ उनके नाम इंटरनेशनल फुटबॉल में 90 गोल हो गए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी बन गए। अब सिर्फ ईरान के अल देइ उनसे आगे हैं जिनके नाम 149 मैचों में 109 गोल हैं। 10वें मिनट में गोल दागने के छह मिनट बाद छेत्री ने पेनल्टी पर गोल करके बढत दुगुनी कर दी। पहले हाफ में भारत के और भी गोल होते लेकिन पाकिस्तानी डिफेंस मुस्तैद हो गया था और भारत ने भी कुछ मौके गंवाये। भारत ने पहले हाफ में बढत जरूर बनाई लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी को थ्रो इन से रोकने के गैर जरूरी प्रयास में कोच इगोर स्टिमक को लालकार्ड दिखाया गया और उन्हें डगआउट छोड़कर जाना पड़ा ।

इसके बावजूद भारत ने दूसरे हाफ में लय नहीं खोई। भारत ने 74वें मिनट में तीसरा गोल किया और इस बार भी गोल करने वाले भारतीय कप्तान छेत्री ही थे। उदांता सिंह ने 81वें मिनट में एक और गोल करके पाकिस्तान की सारी उम्मीदें तोड़ दी।

Related Articles

Back to top button