उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्य

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विवेक सिंह का हुआ अंतिम संस्कार

बांदा: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और बांदा सदर सीट से तीन बार विधायक रहे विवेक कुमार सिंह का आज सवेरे हरदौली घाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बड़े बेटे ईशान सिंह ने मुखाग्नि दी। वे 63 वर्ष के थे।

जन-जन में लोकप्रिय रहे विवेक सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए उनके समर्थक बेताब  थे, लेकिन कोरोना की महामारी ने उनके चहेतों के पांवों में बेड़िया जकड़ दी थी। इसके बाद भी तमाम बंदिशों को तोड़ते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सैकड़ों लोगों ने एक-एक करके उनके निज निवास सिविल लाइन पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उन्हें अंतिम विदाई देने वालों में बांदा सदर से विधायक प्रकाश द्विवेदी ,सांसद राज्यसभा विशंभर प्रसाद निषाद सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, समाजसेवियों व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने चहेते नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इसके बाद निर्धारित संख्या में लोग उनकी शव यात्रा में शामिल हुए। केन नदी के किनारे स्थित मुक्तिधाम में दिवंगत विवेक सिंह के बड़े बेटे ईशान सिंह ने अंतिम संस्कार करते हुए मुखाग्नि दी।

जब उनकी शव यात्रा निकल रही थी तब रास्ते में बड़ी संख्या में लोगों ने बांदा के लाल को नम आंखों से विदाई दी। बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे श्री सिंह को गुरुवार की शाम मैक्स अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया था। शुक्रवार को सवेरे उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। देर रात उनका पार्थिव शरीर बांदा लाया गया और शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्री सिंह 1996 में पहली बार बांदा सदर से विधायक चुने गए थे इसी दौरान तत्कालीन कल्याण सिंह मंत्रिमंडल में ऊर्जा मंत्री भी रहे हैं।वह बांदा सदर सीट से तीन बार विधायक चुने गए थे पिछले विधानसभा चुनाव में हार गए थे।

Related Articles

Back to top button