टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

नूंह में एक घर के अंदर 4 लाशें मिलने से सनसनी, पति और 3 बच्चों की हत्या कर पत्नी फरार

नूंह: हरियाणा में नूंह जिला आज एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। नूंह के एक गांव के एक घर के अंदर संदिग्ध हालत में एक युवक और उसके तीन बच्चों की लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी गायब है। मृतक के परिजनों ने पत्नी पर ही पति और बच्चों की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि, यह हत्या है फिर आत्महत्या यह अभी पता नहीं चल सका है।

नूंह के रोजकामेव थाना अंतर्गत गांव गांगोली में शनिवार सुबह एक घर में पिता और उसके तीन बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतकों की पहचान 34 वर्षीय जीत सिंह उर्फ जीतन, 12 वर्षीय बेटा खिलाड़ी, 10 वर्षीय बेटी राधिका और सात वर्षीय बेटा प्रियांशु के रूप में हुई है। वारदात के बाद से जीतन की पत्नी मीना गायब है। जीतन का शव कमरे में पंखे से बंधे फंदे से लटका मिला। वहीं, तीनों बच्चे बिस्तर पर मृत पड़े थे। बच्चों को जहर देकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। स्थानीय लोगों से वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत फॉरेंसिंक टीम को भी बुलाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जीत सिंह और उसकी पति मीना के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। मीना कई दिनों तक घर से गायब रहती थी। इसके चलते जीत व परिजनों को उसके चाल-चलन पर शक था। इस बारे में महिला के मायके को भी बताया गया था, लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। आशंका है कि शनिवार रात इसी बात को लेकर इनमें झगड़ा हुआ होगा। ऐसे में महिला या जीत सिंह ने पहले बच्चों को जहर मिलाया हुआ खाना खिलाया होगा। इसके बाद जीत सिंह ने खुद फंदा लगाकर आत्महत्या की होगी। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छानबीन के बाद ही पूरी घटना की सही जानकारी मिल सकेगी।

फंदे से लटका मिला
जानकारी के अनुसार, मृतक जीत सिंह सुबह सात बजे तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को कुछ शक हुआ। उन्होंने किसी तरह उसके कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा सभी हैरान रह गए। वह अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ था, जबकि तीनों बच्चे बिस्तर पर लेटे थे।

खेतीबाड़ी करता था जीत सिंह
स्थानीय लोगों के अनुसार, जीत सिंह खेतीबाड़ी करता था, जबकि उसके तीनों बच्चे दूसरी से छठी कक्षा में पढ़ते थे। लोगों ने बताया कि जीत सिंह काफी परेशान रहता था। उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। यह पता लगाया जा रहा है कि मीना ने इनकी हत्या की है या फिर उसने ही बच्चों को मारने के बाद आत्महत्या की है।

Related Articles

Back to top button