व्यापार

सेंसेक्स 800 अंक लुढ़क कर 58000 के नीचे, निफ्टी में भी भारी गिरावट

नई दिल्ली: शेयर बाजार की शुरुआत आज भारी गिरावट के साथ हुई। चंद मिनटों में ही सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया। निफ्टी भी करीब 200 अंक नीचे था। सेंसेक्स पर कोई भी स्टॉक हरे निशान पर नहीं था। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 540.3 अंकों की गिरावट के साथ 58,254.79 अंक पर खुला।

क्यों आई गिरावट

एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भी घरेलू बाजार पर दिखा है। जापान का निक्केई, सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और ताइवान के ट्रेडिंग पर नजर डालें तो सभी लाल निशान में कारोबार करते देखे जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button