राज्यराष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में भगदड़, सात लोगों की मौत

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के कंडुकुर में तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के मुखिया और पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की एक जनसभा के दौरान भगदड़ मचने से सात लोगों की मौत हो गई है। घटना में कुछ कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं जिनको इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनसभा के दौरान यह भगदड़ कैसे और क्यों मची इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

एन चंद्रबाबू नायडू जो कि राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। बुधवार को कंडुकुर शहर में एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे। उस समय भगदड़ मच गई जब नायडू का काफिल इलाके से गुजर रहा था। नेती की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग और कार्यकर्ताओं उपस्थित हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भगदड़ के दौरान कई लोग खुले नाले में गिर गए जिसकी वजह से हादसा इतना बड़ा हो गया। भगदड़ मचने के बाद नायडू ने तुरंत अपनी जनसभा को रद्द कर दिया और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को 10 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। इसके साथ-साथ उन्होंने पार्टी नेताओं से घायलों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को भी कहा है।

Related Articles

Back to top button