मनोरंजन

शाहरुख ने किया धमाका, 500 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी पठान

मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान के साथ ही दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की पठान की कमाई जारी है। फिल्म ने 22वें दिन 500 करोड़ से अधिक कमाई कर ली है। अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। शाहरुख के साथ ही दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की पठान (Pathaan) का कलेक्शन रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। 25 जनवरी को रिलीज हुई पठान ने महज 21 दिन में 498.85 करोड़ का कलेक्शन किया और 22वें दिन 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई।

शाहरुख खान की पठान ने महज 21 दिन में 498.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं sacnilk की अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म 22वें दिन करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। बता दें कि इंडिया में नेट 500 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। वहीं अब पठान की टक्कर बाहुबली 2 से है, जिसका कलेक्शन 511 करोड़ रुपये है।

शाहरुख की मोस्ट अवेटिड और कमबैक फिल्म पठान ने धमाका कर दिया है। पठान के बाद शाहरुख खान, फिल्म डंकी और जवान में नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में शाहरुख खान की जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है। फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा शाहरुख, निर्देशक एटली के साथ भी फिल्म जवान में नजर आएंगे।जिससे हाल ही में शाहरुख का लुक लीक हो गया है और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शाहरुख खान की जवान, 2 जून 2023 को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button