मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, जूते पहनकर झंडा फहराने पर हुई थीं ट्रोल

मुंबई : 15 अगस्त को पूरा भारत देश देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आया। सभी ने काफी खुशी और उत्साह के साथ 77वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) का जश्न मनाया। इस रंग में फिल्म जगत से लेकर टीवी सेलेब्स भी रंगे नजर आए। वहीं बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने भी तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया। जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया।

एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर अपने सभी फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुमकामनाएं दीं। वीडियो में एक्ट्रेस को अपनी फैमिली के साथ तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए देखा जा सकता है। जिसके बाद सभी राष्ट्रगान गाते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में शिल्पा के साथ उनकी मां सुनंदा शेट्टी, पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शिल्पा शेट्टी एक वजह से ट्रोल हो गईं।

दरअसल, वीडियो में शिल्पा शेट्टी को तिरंगा फहराते समय पैर में जूता पहने हुए देखा जा सकता है। यही बात सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई और इसी बात को लेकर लोगों ने शिल्पा शेट्टी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसपर शिल्पा शेट्टी ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट के कुछ ही घंटों के बाद ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा, “मैं आचरण के “नियमों” से अवगत हूं। झंडा फहराते समय, सम्मान करें। मेरे देश और झंडे के लिए सम्मान मेरे दिल से है और सवाल करने का आपका कोई हक नहीं बनता है। मैं एक गौरवान्वित भारतीय हूं। आज की पोस्ट थी उस भावना को साझा करें और उसका जश्न मनाएं। सेवा में, सभी ट्रोलर्स (जिन्हें मैं आमतौर पर नजर अंदाज करती हूं) ऐसा नहीं करते आपकी अज्ञानता को उजागर करने के लिए आपकी सराहना करती हूं। इस दिन नकारात्मकता फैलाते हैं। तो ले लो आपके तथ्य सही हैं और कृपया पीछे हटें।”

बात करें शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट कि तो एक्ट्रेस टीवी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के 10वें सीजन को जज करती नजर आती हैं। वो जल्द ही ध्रुव सरजा की कन्नड़ अपकमिंग फिल्म ‘केडी: द डेविल’ में नजर आएंगी। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी रोहित शेट्टी के ओटीटी शो ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में भी दिखाई देंगी।

Related Articles

Back to top button