राज्य

बर्फबारी में फंसी गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनी शिमला पुलिस, सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं भारी बर्फबारी के बीच अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों व गर्भवती महिलाओं के लिए पेरशानी बन रही। इसी बीच राजधानी शिमला के उपनगर ढली में शुक्रवार को एक गर्भवती महिला अस्पताल जाते हुए बर्फबारी के बीच फंस गई। ऐसे में ढली पुलिस गर्भवती महिला व उनके परिवार के लिए फरिशता बनकर सामने आई और गर्भवती महिला को कमला नेहरू अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार पूनम पत्नी संजय निवासी प्रसव के लिए कमला नेहरू अस्पताल जा रहे थे लेकिन उनकी गाड़ी बर्फ के बीच फंस गई। ऐस में ढली पुलिस के जवानों के दल ने महिला को पुलिस के वाहन में सुरक्षित अस्पताल पहुंचा। इसी तरह शिमला पुलिस बर्फबारी के बीच फंसे लोगों की सहायता कर रही हैं । वहीं पर्यटकों व स्थानीय लोगों समय समय पर अपडेट भी कर रही है कि वह बिना वजह व जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें।

फिलहाल महिला अस्पताल में डाक्टरों की निगरानी में पूरी तरह स्वस्थ है। उधर, एजी ऑफिस के समीप चढ़ाई में एक एंबुलेंस बर्फ में फंस गई। सड़क पर फिसलन होने के कारण एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसी दौरान सड़क पर बर्फ हटाती जेसीबी ने सीटीओ, स्कैंडल प्वाइंट से रिज मैदान होते हुए करीब 700 मीटर तक एंबुलेंस को धक्का देकर आगे बढ़ाया।

आपातकाल में लोग इन नंबरों पर करें सम्पर्क

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 0177-2812344 एवं 112 या निकटतम पुलिस स्टेशन पर संपर्क करें। उन्होंने पर्यटकों को भी कानून का पालन करने की हिदायत दी है। इसके अलावा आपातकाल में लोग जिला आपदा प्रबंधन सेल के हेल्पलाइन नंबर 1077 और 0177-2800880, 2800881, 2800882, 2800883 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button