टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

मुंबई: पुलिस डिपार्टमेंट में शिंदे सरकार का फेरबदल, 28 DCP का हुआ ट्रांसफर

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में एक बड़े फेरबदल में, 28 पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इन इस बार इन डिप्टी कमिश्नरों का ट्रांसफर करके अब उन अधिकारियों को वापस लाया गया है जिन्हें महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान एक तरह से साइड पोस्टिंग में भेज दिया गया था।

इनमें से कुछ तो मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के साथ भी काम कर चुके हैं। हालाँकि इन DCP के ट्रांसफर के अलावा जो अधिकारी नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे, उन्हें नियुक्ति के लिए पहले तय की गई जगहों से फिलहाल अलग जगहों पर भेजा गया है।

गौरतलब है कि इसके पहले भी, बीते 7 नवंबर को, महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) दल में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल हुआ था। DCP एवं SP रैंक के 115 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया था। इसमें पुलिस अधिकारी ऐसे थे , जो पिछले काफी समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे।

तब IPS अधिकारी अशोक दुधे, शीला डी साइल, सुनिता वी. सालुंके ठाकरे, पुरुषोत्तम कराड, मोहित कुमार गर्ग, अजय कुमार बंसल, मंगेश शिंदे, दीक्षित कुमार अशोक गेडाम, प्रवीण मुंढे, तेजस्वी बाला साहेब सातपुते, गौरव सिंह, अमोघ जीवन गांवकर, पुरुषोत्तम कराड, वसंत जाधव, नम्रता जी. पाटिल, राहुल उत्तम श्रीरामे, विजय एम. खरात और गजानन एस.राजमाने की मुंबई में विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गयी थी।

Related Articles

Back to top button