राज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र: राज्यपाल कोश्यारी के भाषण पर मचा बवाल, शिवसेना हुई आगबबूला, माँगा इस्तीफा

नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भाषण के बाद अब राज्य की सियासत एक बार फिर से गर्म हो चुकी है। वहीं अब इस मामले में शिवसेना (Shiv Sena) के राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने भाषण की निंदा करते हुए कहा कि, राज्यपाल ने मराठी गौरव को इसके साथ ही ‘आहत’ किया है। उन्होंने CM एकनाथ शिंदे से कम से कम कुछ न सहीं तो राज्यपाल द्वारा दिए गए बयानों की निंदा करने का आग्रह किया।

दरअसल, बीते शुक्रवार को राज्यपाल ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि, अगर महाराष्ट्र से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाता है, तो महाराष्ट्र के पास कोई पैसा नहीं बचेगा और मुंबई को तब भारत की आर्थिक राजधानी भी नहीं कहलाएगा। इधर राज्यपाल कोश्यारी के भाषण को ट्विटर पर शेयर करते हुए मामले पर संजय राउत ने कहा कि ”राज्यपाल का मतलब है कि महाराष्ट्र और मराठी लोग भिखारी हैं। मुख्यमंत्री शिंदे, क्या आप सुन रहे हैं? अगर आपका कुछ स्वाभिमान है, तो राज्यपाल का इस्तीफा जरुर मांगें।”

इधर कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने भी वीडियो साझा किया और कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा मराठी लोगों का अपमान बहुत ही भयानक है। उन्हें तुरंत इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, राज्यपाल कोशियारी ने बीते शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी में एक कार्यक्रम में बोलते हुए मारवाड़ी गुजराती समुदाय की जी खोलकर प्रशंसा की थी और कहा था कि वे जहां भी जाते हैं, अस्पताल, स्कूल आदि बनाकर जगह के विकास में योगदान करते हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि, अगर महाराष्ट्र से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाता है, तो महाराष्ट्र के पास कुछ पैसा नहीं बचेगा और मुंबई को तब भारत की आर्थिक राजधानी भी नहीं कहा जाएगा।

Related Articles

Back to top button