National News - राष्ट्रीयState News- राज्यTOP NEWS

शिंदे को मुख्यमंत्री पद, लेकिन डिप्टी CM बनने से फडणवीस के जीवन में भूकंप, सामना के जरिए शिवसेना का बड़ा हमला

नई दिल्ली. महाराष्ट्र से आ आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार शिवसेना (Shiv Sena) ने आज अपने मुखपत्र सामना (Saamana) के जरिए एक बार फिर BJP और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) पर जबरदस्त हमला किया है। दरअसल सामना के संपादकीय में आज यह लिखा गया है कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मुख्यमंत्री पद पाया, लेकिन देवेंद्र फडणवीस के जीवन में भूकंप आया और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने यही कमाया है।

सामना में यह भी कहा कि, एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने और उनके मंत्रिमंडल में देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार करना पड़ा यही असली भूकंप है। फडणवीस फिर आए लेकिन वे इस तरह से इस बार ‘आधे’ आएंगे, ऐसा किसी को नहीं लगा था! लेकिन अब राज्य में क्या होगा?

दरअसल शिवसेना के मुखपत्र सामना के इस लेख में एक तरह से पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा गया है। इसमें आज कहा गया है कि, शिंदे मुख्यमंत्री बने और उनके मंत्रिमंडल में देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी CM का पद स्वीकार करना पड़ा यही उनका जीवन का एक असली भूकंप है। सामना में यह भी कहा गया है कि, उद्धव ठाकरे ने तो मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और इस वजह से महाराष्ट्र में एक पर्व जैसे समाप्त हो गया। कुल मिलाकर ढाई सालों का ही यह कालखंड था, लेकिन बुधवार की रात मुख्यमंत्री पद और विधायक के पद से इस्तीफा देकर वे जैसे अब मुक्त हो गए।

आज से शिंदे सरकार कि परीक्षा

पता हो कि, शिंदे सरकार (Eknath Shinde Goverment) का पहला शक्ति परीक्षण आज यानी रविवार 3 जुलाई को होने वाला है। वहीं आज विधानसभा स्पीकर का भी अहम चुनाव होने वाला है। लेकिन वहीं महाराष्ट्र की पूर्व महाविकास अघाडी सरकार को गिराने वाले और शिंदे गुट के विद्रोह के बाद अब शिवसेना ने अब पार्टी के सभी पदाधिकारियों से उनकी वफादारी का एक अनूठा एफिडेविट मांगा है।

Related Articles

Back to top button