उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

शिवानी ने जॉवइन किया भाकियू भदौरिया संगठन

सूरतगंज/ बाराबंकी (भावना शुक्ला ): आम जनमानस की आवाज वर्षों से बुलंद कर रही शिवानी देवी ने बीते बुधवार को भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन केंद्रीय कार्यालय बहरामघट गनेशपुर बाराबंकी (उ०प्र०) पहुंचकर सदस्यता ग्रहण की शिवानी देवी को ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भदौरिया ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा के पद पर मनोनीत किया मनोनयन के उपरांत दूरभाष पर हमारे संवाददाता से वार्ता करते हुए शिवानी देवी ने कहा पूरी निष्ठा के साथ महिला किसानों का सहयोग करती रहूंगी।

श्रीमती शिवानी देवी पूर्व में नेशनल कांग्रेस सहित कई गैराजनीतिक संगठनों में कार्य कर चुकी हैं।इस मौके पर भाकियू भदौरिया के मंडल अध्यक्ष अयोध्या ध्रुव कुमार सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष यसवंत सिंह,जिला सचिव बाराबंकी मो०कय्यूम,रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष विमलेश वर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button