राज्यराष्ट्रीय

शिवराज ने पद्म विभूषण बिरजू महाराज के निधन पर शोक जताया

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध कथक नर्तक, शास्त्रीय गायक, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज के निधन गहन शोक व्यक्त किया है। चौहान ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

श्री चौहन ने कहा कि बिरजू महाराज ने भारतीय नृत्य की कथक शैली को विश्व पटल पर स्थापित करने एवं युवाओं को नृत्य व शास्त्रीय संगीत से जोड़े रखने में अप्रतिम योगदान दिया है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

Related Articles

Back to top button