टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

‘श्रद्धा के हुए थे 35 टुकड़े, तेरे करूंगा 70…’, लिव-इन पार्टनर ने महिला को दी धमकी, जबरन कराया धर्मांतरण

मुंबई: दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) ने दिल दहला दिया है। इस हत्या से सबक लेने के बजाए, कुछ लोगों के इससे हौसले बढ़ रहे हैं। दरअसल, अब महाराष्ट्र के धुले (Dhule, Maharashtra) में रहने वाली एक महिला को उसके लिव इन पार्टनर ने श्रद्धा की तरह हत्या करने की धमकी दी है। आरोपी ने महिला से कहा कि, ‘श्रद्धा वाकर के 35 टुकड़े किए गए थे, लेकिन मैं तेरे 70 टुकड़े कर दूंगा।’

श्रद्धा के 35 टुकड़े, तेरे करूंगा 70 टुकड़े
महाराष्ट्र के रहने वाले आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या कर उसके 35 टुकड़े किए थे। जिसके बाद अब इस शख्स ने अपनी पार्टनर को धमकाने के लिए इस हत्याकांड का इस्तेमाल किया है। धुले की पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि, वह अपने लिव इन पार्टनर अरशद सलीम की प्रताड़ना से तंग आ गई है। अरशद ने धमकी दी है कि, अगर वह उसकी मर्जी से नहीं चली तो वह उसके 70 टुकड़े कर देगा।

पहले पति की दुर्घटना में हुई थी मौत
धुले पुलिस को 29 नवंबर को की गई शिकायत में महिला ने अरशद पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता और अरशद दोनों जुलाई 2021 से साथ रह रहे हैं। महिला ने बताया है कि, पहले उसने एक अन्य व्यक्ति से शादी की थी, लेकिन उसकी 2019 में दुर्घटना में मौत हो गई। 2017 में उसे पूर्व पति से एक बच्चा भी हुआ था।

दुष्कर्म कर बनाया वीडियो
पहले पति की मौत के बाद पीड़िता अरशद से मिली, लेकिन उसने खुद का नाम पीड़िता को हर्षल माली बताया था। लेकिन, असल में उसका नाम अरशद सलीम मलिक था। वह उसे धुले के लालिंग गांव के जंगल में ले गया, जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। बाद में वह वीडियो की आड़ में उसे अक्सर धमकाने लगा।

अरशद की बजाए हर्षल माली बताया नाम
जिसके बाद दोनों ने साथ में रहने का फैसला किया। जुलाई 2021 में दोनों आमलनेर गए और वहां लिव इन रिलेशनशिप में रहने का एक शपथ पत्र तैयार किया। तब उसे पता चला कि इस व्यक्ति का असली नाम हर्षल माली नहीं, बल्कि अरशद मलिक है।

जबरन कराया धर्मांतरण
महिला ने पुलिस को बताया कि, आरोपी अरशद ने उसका जबरन धर्मांतरण भी कराया। उसने बेटे का भी धर्मांतरण कराने की कोशिश की थी। इस दौरान मलिक के पिता ने भी उसे धमकाया था। इसके चार महीने बाद आरोपी अरशद पीड़िता को विट्टा भाट्टी क्षेत्र में एक मकान में ले गया। जहां, उसने इसी साल अगस्त में एक बच्चे को जन्म दिया। किसी बात को लेकर अरशद ने साइलेंसर से उसकी त्वचा भी जलाई थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अरशद सलीम मलिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button