टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

ईद पर बिगड़े हालात, अनंतनाग में मस्जिद के बाहर सुरक्षाबलों पर पथराव, आजाद कश्मीर के लगे नारे

जम्मू: देशभर में ईद का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन इस पावन त्यौहार में जम्मू-कश्मीर में फिर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में स्थित एक मस्जिद के बाहर सुरक्षाबलों के जवानों पर पत्थरबाजी की गई है। बताया जा रहा है कि यह पत्थरबाजी नमाज के बाद की गई है।

बताया जा रहा है कि अनंतनाग में मंगलवार को मस्जिद में ईद की नमाज अदा होने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी सड़कों पर आ गए थे और कश्मीर को लेकर नारेबाजी की जा रही थी। इसी दौरान इन असामाजिक तत्वों की ओर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर पत्थरबाजी की गई। हालांकि जानकारी सामने आ रही है कि हालात अब नियंत्रण में हैं। इसके साथ ही इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बता दें कि देश में ईद के त्योहार पर राजस्थान में भी दो समुदायों के बीच झड़प देखी गई है। सोमवार रात को जोधपुर के जालोरी गेट पर दो गुट आमने सामने आ गए थे। इसके बाद रात में पथराव की घटना भी सामने आई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला था। वहीं मंगलवार को सुबह ईद की नमाज के बाद इलाके में फिर स्थिति खराब हो गई थी। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने के साथ लाठीचार्ज करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button