राज्यराष्ट्रीय

स्मृति ईरानी बनीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, सिंधिया बने इस्पात मंत्री

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक मंत्रालय का प्रभार दे दिया गया है। वहीं मोदी मंत्रिमंडल में जदयू कोटे से मंत्री आरसीपी सिंह के इस्पात मंत्रालय का प्रभार नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला है। नकवी और आरसीपी सिंह दोनों का ही राज्यसभा कार्यकाल 7 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

मुख्तार अब्बास नकवी संभाल चुके हैं महत्वपूर्ण पद :

मुख्तार अब्बास नकवी 2010 से 2016 तक यूपी से राज्यसभा सदस्य रहे।

2016 में वे झारखंड से राज्यसभा भेजे गए। नकवी पहली बार 1998 में लोकसभा का चुनाव जीते और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए थे।

उसके बाद 26 मई 2014 में मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री बने। 12 जुलाई 2016 को नजमा हेपतुल्ला के इस्तीफे के बाद उन्हें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार मिला।

30 मई 2019 को मोदी कैबिनेट में शामिल हुए और अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय बना रहा।

Related Articles

Back to top button