उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

महिलाओं की समस्या का समाधान आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता- विजया रहाटकर

उन्होने कहा कि महिलाओ की समस्या का समाधान आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Meerut News: मेरठ विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर की अध्यक्षता में “राष्ट्रीय महिला आयोग-आपके द्वार” महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष विजया रहाटकर द्वारा महिला जनसुनवाई में आई पीडिताओं की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुना गया। कुल 65 पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई की गयी।
पीड़िताओं ने अपनी समस्या रखी
जिसमें जनपद एवं मण्डल स्तर की पीड़िताओं ने अपनी समस्या जैसे घरेलू हिंसा दहेज, हत्या, लैंगिक हिंसा, घोखाधड़ी, अपहरण छेड़छाड तथा पुलिस विभाग से सम्बन्धित अपनी समस्याओं को रखा गया। अध्यक्ष द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह के अंतर्गत निस्तारण कर अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
लाभार्थीपरक योजनाओं के विभिन्न लाभार्थियों से जनसंवाद
इससे पूर्व अध्यक्ष द्वारा सर्किट हाउस में लाभार्थीपरक योजनाओं के विभिन्न लाभार्थियों से जनसंवाद किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं को तुरन्त न्याय मिल सके इस हेतु राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा स्थानीय स्तर पर पहुंचकर महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग तक पीडिताओं की पहुंच सरल, सुलभ सुनिश्चित किये जाने की दिशा में यह सकारात्मक पहल है। महिलाओ को आयोग जाने की जरूरत नहीं होगी इस कार्यक्रम के माध्यम से आयोग स्वयं महिलाओ तक पहुंच कर उनकी समस्याओ का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होने कहा कि महिलाओ की समस्या का समाधान आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन
तदोपरांत अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियो के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, एनआरएलएम, महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आदि योजनाओ पर विस्तार से चर्चा की गई व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने जनपद के अधिकारियो द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डा0 बबीता सिंह चौहान, राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या डा0 मीनाक्षी भराला, सदस्य सचिव, राष्ट्रीय महिला आयोग सुदीप जैन, जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नम्रता सिंह-प्रथम अन्य संबंधित अधिकारी, महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button