मनोरंजन

पैपॉन हॉस्पिटल में हुए एडमिट, बेटे ने की देखभाल; सिंगर ने खुद दिया हेल्थ अपडेट

मुंबई : मशहूर (Famous) सिंगर (Singer) और सॉन्गराइटर (Songwriter) पैपॉन (Papon) के फैंस को एक उदास करने वाली खबर सामने आई है। सिंगर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्हें क्या हुआ है फिलहाल, अभी तक इसका पता नहीं चला है, लेकिन राहत की बात यह है कि पैपॉन अब बिल्कुल ठीक हैं। सिंगर ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से अपना और अपने 13 साल के बेटे पुहोर की तस्वीर को शेयर किया है। तस्वीर में पैपॉन हॉस्पिटल में बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। वहीं उनका बेटा उनके बगल में बैठा दिखाई दे रहा हैं। हालांकि, सिंगर ने अपने इस पोस्ट में भी अपनी बीमारी का जिक्र नहीं किया है। जिसके लिए उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है, लेकिन पैपॉन ने तस्वीर शेयर कर एक इमोशनल ट्वीट किया है।

उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, “इन छोटी-छोटी लड़ाइयों को हम सब अकेले ही लड़ते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से इन घटनाओं को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद नहीं करता। लेकिन पिछली रात अलग थी। यह पहली बार था, मेरे छोटे बेटे ने, जो 13 वर्ष का है, हॉस्पिटल में नाईट अटेंडेंट बनने का विकल्प चुना! यह एक इमोशनल मूवमेंट है और मैं इसे अपने दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ साझा करना चाहता हूं।”

उन्होंने आगे लिखा, “मुझे वह सब समय याद है जब मैं अपने माता-पिता के लिए ऐसा किया करता था। काश वे अपने पोते पुहोर को अपनी बारी लेते हुए देखने के लिए आस-पास होते! मैं धन्य महसूस कर रहा हूं और सभी आशीर्वादों और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं! मैं अब बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं!” फैंस इस खबर को सुनकर उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

बता दें कि पैपॉन और उनके बेटे के बीच एक खास बॉन्डिंग है। सिंगर अपने बेटे पुहोर का 13वां बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दोहा गए थे। सिंगर ने बेटे को एक सरप्राइज ट्रीट दिया था। वहां दोनों फीफा वर्ल्ड कप 2022 का मैच देखने भी गए थे। जहां से सिंगर ने अपने बेटे के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

Related Articles

Back to top button