उत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादराज्य

कांवड़ यात्रा के दौरान नशे की रोकथाम के लिए चलाए जाएं विशेष अभियान

एडीएम की अध्यक्षता में नारको को-ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक

Ghaziabad News: एडीएम ई ज्योति मौर्या की अध्यक्षता में नारको को-ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक की गई। उन्होंने बैठक में विद्यालयों के आसपास नशे से संबंधित दुकानों के संचालन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालयों के निर्धारित दायरे में शराब, तंबाकू या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित रहे। इस संबंध में निरीक्षण किया जाए तथा उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए। एडीएम ई ने कहा कि सावन मास में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, खरीद-फरोख्त और ड्रग ट्रैफिकिंग के विरुद्ध अभियान को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोडिन की गलत खरीद—फरोख्त पर पाबंदी लगाने के लिए प्रभावी कार्य किये जाएं।
स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता
एडीएम ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान नशीले पदार्थों की बिक्री, परिवहन एवं सेवन की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। एडीएम (ई) ने निर्देश दिए कि होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, सार्वजनिक स्थलों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। प्रदेश सरकार द्वारा भी कांवड़ मार्गों पर विशेष निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नारकोटिक्स सेल, खाद्य विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर, डीपीओ, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, यातायात विभाग के अधिकारी/प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button