टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

विधानसभा का विशेष अधिवेशन शनिवार-रविवार को, मुख्यमंत्री शिंदे को बहुमत साबित करने का आदेश

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra ) के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) को विशेष अधिवेशन (special session) में बहुमत (majority) साबित करने का आदेश दिया है। इसके लिए मुंबई में शनिवार और रविवार को राज्यपाल के आदेश पर विधानसभा का विशेष अधिवेशन आयोजित किया गया है। इसी अधिवेशन में विधानसभा के अध्यक्ष पद का भी चुनाव होगा।

राजभवन में आज शाम को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद तथा देवेंद्र फडणवीस के उपमुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की। इसके बाद राज्यपाल ने विधानमंडल सचिवालय को दो जुलाई, शनिवार से दो दिवसीय विशेष अधिवेशन बुलाए जाने का आदेश देते हुए पत्र भेजा। इस पत्र में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव तथा मुख्यमंत्री को बहुमत साबित करने का आदेश जारी किया गया। हालांकि अभी तक विधानमंडल सचिवालय की ओर से इस संबंध में कार्यक्रम बनाया नहीं गया है।

सूत्रों के अनुसार एकनाथ शिंदे समूह के विधायक इस समय गोवा के होटल में ठहरे हुए हैं। इन सभी विधायकों को शनिवार को सुबह मुंबई लाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button