अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़

Sputnik V कोविड-19 वैक्सीन बनाने वाले रुसी वैज्ञानिक की निर्मम हत्या, बेल्ट से घोंटा गया गला

नई दिल्ली: रूस में कोविड-19 का टीका बनाने वाले एक वैज्ञानिक की हत्या की खबर सामने आई है। रूसी वैज्ञानिक एंड्री बोटिकोव (Andrey Botikov) की बेल्ट से गला घोंटकर निर्घृण हत्या कर दी गई। उनका शव गुरुवार (2 मार्च) को उनके ही अपार्टमेंट में मिला था। पुलिस ने हत्या के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, वैज्ञानिक एंड्री बोटिकोव कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक V बनाने में योगदान करने वाले वैज्ञानिकों में शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि, बोटिकोव रशिया में एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे। उन्हें वैक्सीन पर काम के लिए अवॉर्ड भी मिला था। ख़बरों के मुताबिक, बोटिकोव उन 18 वैज्ञानिकों में से एक थे, जिन्होंने 2020 में Sputnik V वैक्सीन विकसित की थी।

रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड मैथमेटिक्स में वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में काम करने वाले बोटिकोव गुरुवार को अपने अपार्टमेंट में मृत अवस्था में पाए गए थे। वैज्ञानिक बोटिकोव को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2021 में COVID वैक्सीन पर काम के लिए ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड’ अवार्ड से सम्मानित किया था।

वैज्ञानिक की गला घोंटकर हत्या
जांच अधिकारियों के अनुसार, एक 29 वर्षीय युवक ने मामूली बहस के दौरान बेल्ट से वैज्ञानिक का गला घोंट दिया और मौके से फरार हो गया। लॉ इन्फोर्समेंट एजेंसियों ने इसे डोमेस्टिक क्राइम बताया है। फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के बयान के मुताबिक, बोटिकोव का शव मिलने के तुरंत बाद संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button