बाढ़ से बचने को मेरठ के भीकुंड घाट पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल
मेरठ में बाढ़ में फंसे व्यक्तियों को सुरक्षापूर्वक निकालने तथा नाव पलट जाने के दौरान की जाने वाली बचाव कार्रवाही प्रदर्शित की गई।
Meerut News: जनपद मेरठ में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मेरठ द्वारा बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन भीकुण्ड घाट ग्राम मनोहरपुर, तहसील मवाना, मेरठ में किया गया।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में
मॉक ड्रिल का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन की टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया जिसके अंतर्गत जनपद में मेरठ में बाढ़ में फंसे व्यक्तियों को सुरक्षापूर्वक निकालने तथा नाव पलट जाने के दौरान की जाने वाली बचाव कार्रवाही प्रदर्शित की गई।
रेस्क्यू अभियान चलाया
मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बाढ़ पीएसी द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग, अग्निशमन विभाग चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा, आपदा मित्र, एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट एंड गाइड के वॉलंटियर्स द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया।



