लखनऊस्पोर्ट्स

राज्य स्तरीय ताइक्वाण्डो: 12 स्वर्ण सहित कुल 30 पदक के साथ लखनऊ सबसे आगे 

लखनऊ। लखनऊ के खिलाड़ियों ने  केडी सिंह बाबू स्टेडियम के मल्टी परपज हॉल में सम्पन्न भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल ओपेन राज्य स्तरीय ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण सहित 30 पदक अपने नाम किए। यूपी ताइक्वाण्डो संघ और लखनऊ जिला ताइक्वाण्डों संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियो को मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुरस्कार दिए।
प्रतियोगिता में लखनऊ के पदक विजेता इस प्रकार है: सब जूनियर बालक वर्ग : स्वर्ण- शिवम जोशी, मयान्सू गौतम, आदित्य, राहुल, रजत-उत्कर्ष सिंह, कांस्य-अभय, प्रिंस, मानव, सब जूनियर बालिका वर्ग: स्वर्ण- उन्नति सिंह, फहमीना, पलक नव्या, रजत-अपूर्वा, कांस्य- गार्गी कृष्णा, रिया, कैडेट बालक वर्ग: स्वर्ण- शुभम, दिव्यांश, रजत-कप्तान, अविनाश, कांस्य- फैसल, प्रतीक, कैडेट बालिका वर्ग: स्वर्ण-भूमी, मैत्री, नमिता, रजत- सुरभि, वानी, कांस्य- फातिमा, जूनियर बालक वर्ग: कांस्य- अनुज (लखनऊ), जूनियर बालिक वर्ग: स्वर्ण- हर्षिता, रजत-श्वेता (लखनऊ),  सीनियर बालक वर्ग: स्वर्ण- गौरव रतन, शशांक, रजत-प्रसेनजीत, सीनियर बालिका वर्ग: स्वर्ण- प्रिया, रजत- रिंकी.
डीपीएस जानकीपुरम ने जीते 3 स्वर्ण और 2 रजत पदक
लखनऊ: दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) जानकीपुरम लखनऊ के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक अपने नाम किए. विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरू भास्कर ने  विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी साथ ही कोच को इस सफलता पर बधाई दी. पदक विजेता इस प्रकार है: स्वर्ण: वैभव सिंह चौहान (43 किलो), दिव्यांश  जोशी (32 किलो), विशिष्ट सिंह (21 किलो), रजत: अर्थव गिरि (21 किलो), अक्षर वर्मा  (42 किलो)

Related Articles

Back to top button