उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

कोरोना के खिलाफ प्रदेश की एकजुटता मिसाल है: योगी आदित्यनाथ

  • योगी सरकार ने शुरू किया श्रमिक व कामगारों को रोजगार मुहैया कराने का प्रयास
  • कोरोना महामारी से उबरने में उत्तर प्रदेश ने पेश की मिसाल, 25 लाख से अधिक लोगों ने किया यूपी का रूख
  • 3698 लोगों ने दी कोविड-19 को मात, प्रदेश में केवल 2680 एक्टिव केस

लखनऊ (राघवेन्द्र प्रताप सिंह): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेशवासियों की सजगता और जागरूकता की बदौलत हम कोरोना महामारी से जल्द उबरने में हम सफल होंगे। हालांकि अभी भी स्थिति पूर्णतया काबू में है। अबतक 3698 लोगों ने कोविड—19 को मात देकर  स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि वर्तमान में केवल 2680 एक्टिव केस ही हैं।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लाखों लोगों को सकुशल, सुरक्षित व सम्मानजनक लाया गया है, और क्रम जारी है। प्रदेशवासियों ने कोरोना महामारी से लड़ने में जिस एक जुटता का परिचय दिया है वह अपने आप में एक मिसाल है। प्रदेश सरकार भी हर संभव सहायता व जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर है। यह जानकारी मंगलवार को लोकभवन में कोरोना वायरस के संबंध में किए गए प्रेस कांफ्रेंस में अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने पत्रकारों को दी।

अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि मंगलवार को लोकभवन में टीम 11 के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामगारों व श्रमिकों की सकुशल व सुरक्षित वापसी की समीक्षा करते हुए लॉकडाउन के सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि मुख्य सचिव द्वारा सभी प्रदेश सरकारों को पत्र लिखकर उनके प्रदेश से यूपी आने वाले लोगों की जानकारी मांगी जाए। उन्होंने बताया कि इस निर्देश पर जल्द से जल्द अमल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रदेशों से आने वाले लोगों की चिंता करते हुए निर्देश दिया है कि आने वाले कामगार व श्रमिकों की सकुशल, सुरक्षित व सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित की जाए।

अब तक 25 लाख लोग यूपी वापस आये

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में यूपी के लिए पूरे देश में निशुल्क ट्रेन व बसों का चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अबतक 25 लाख से अधिक लोगों ने यूपी में वापसी की है। सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि 200 लोगों का कॉल सेंटर बनाकर सभी कामगार व श्रमिक की योग्यता की जानकारी ली जाए। साथ ही 15 दिन के अंदर एमएसएमई सेक्टर में योग्यता के आधार पर श्रमिक व कामगारों को समायोजित किया जाए।

प्रदेश में पार्कों को सुबह खोलने के निर्देश जारी

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पार्को को सुबह के समय खोलने का निर्देश दिया है। निर्देश के बाद पार्कों को लॉकडाउन की गाइडलाइंस के आधार पर खोलने पर तैयारी की जा रही है। सीएम योगी ने 1 जून से निशुल्क खाद्यान्न वितरण का भी निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के अंदर 1009 हॉटस्पॉट को चिहिंत किया गया है, जो 533 थाना क्षेत्रों में हैं। इन हॉटस्पॉट में 8 लाख 48 हजार मकान और 48 लाख 95 लोग हैं। सीएम योगी हॉटस्पॉट एरिया में विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया है।

प्रदेश में अबतक 2680 एक्टिव केस, 3698 मरीज हुए स्वस्थ्य: प्रमुख सचिव स्वास्थ्य

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में 11 मई से ही प्रदेश में एक्टिव केस कम है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने का क्रम जारी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 2680 एक्टिव केस हैं। उपचार के बाद 3698 पेशेंट पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। हालांकि अबतक 170 लोगों की मौत भी हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 7725 सैंपलों की टेस्टिंग की गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 865 पूल टेस्ट किए गए। अबतक आइसोलेशन में 2816 लोगों को और क्वारंटीन में 9768 लोगों को रखा गया है।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप से स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम द्वारा 35 हजार 932 फोन कॉल किए गए। बातचीत से प्राप्त जानकारी के आधार पर 96 लोगों को संक्रमित पाया गया, जबकि 47 लोग उपचार के बार स्वस्थ्य होकर घर चले गए हैं। हालांकि अभी भी 1223 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग में 6.29 प्रतिशत लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 41 से 60 उम्र वर्ग के 22.76 प्रतिशत, 21 से 40 उम्र वर्ग में 52.63 प्रतिशत और 21 वर्ष से कम 18.33 प्रतिशत लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

Related Articles

Back to top button