टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्‍य प्रतिमा

नई दिल्ली: इंडिया गेट पर बीते करीब 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति का आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में विलय किया जा रहा है। साथ ही इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की जानी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर यह घोषणा की। नेताजी की 125वीं जयंती के मौके पर पीएम मोदी 23 जनवरी को इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सूत्रों के मुताबिक जब तक सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती, इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा मौजूद रहेगी।

Related Articles

Back to top button